खुशी उन्नति केन्द्र ने पेन्टिग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का किया आयोजन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा भारत विकास परिषद यमुनानगर शाखा द्वारा स्थानीय एन जी ओ (खुशी उन्नति केन्द्र) में पेंटिंग कम्पटीशन व मेहंदी कम्पटीशन रखा गया।
खुशी उन्नति केन्द्र में लगभग 50 बच्चे थे जो कि स्लम एरिया से थे। बच्चों को (सेव वाटर, सेव अर्थ, भ्रुण हत्या) विषय दिए गए थे। जिसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्था के संस्थापक गौरव चौधरी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पेंटिग कम्पटीशन में शिवानी व प्रिंयका प्रथम, शौर्य द्वितीय, बबीता तृतीय स्थान पर रही। वंश व सुनील को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, माया द्वितीय व मुक्ति 'तृतीय रही। बबीता व शिवानी को सांत्वना पुरस्कार मिला। शाखा के नीना सोंधी, रजिंदर खेड़ा, अरनीश गोयल, सुनीता छिब्बर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
खुशी उन्नति केन्द्र एन जी ओ परिवार के संस्थापक गौरव चौधरी, सारिका , नूर, सुमन, वंशिका गुरकीरत और पूर्ण चन्द भी इस सुन्दर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें