सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नोएडा आपके द्वारा’ कार्यक्रम के तहत तहसीलदार शराब पीकर पहुंचे



आज की खबर

देव मणि शुक्ल 


नोएडा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तहसीलदार शराब पीकर लोगों के घर पहुंचते नजर आ रहा है। दरअसल, प्राधिकरण के द्वारा ‘नोएडा आपके द्वारा’ कार्यक्रम में तहसीलदार शराब पीकर पहुंचे। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने बहलोलपुर गांव में नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन था, लेकिन कार्यक्रम से कुछ मिनट पहले तहसीलदार भीम सिंह बहलोलपुर गांव में पहुंचे। तहसीलदार साहब ज्यादा नशे की हालत में थे। इसके बाद ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया।

ग्रामीणों की मानें तो समस्याओं का समाधान के लिए प्राधिकरण की ओर से ‘नोएडा आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां कीं थी। कार्यक्रम में प्राधिकरण के एसीईओ और तमाम अफसर जाते, लेकिन उससे पहले तहसीलदार भीम सिंह पहुंच गए। तहसीलदार शराब के नशे में धुत था।

जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने तहसीलदार की गाड़ी चेक की तो उसमें भी बोतल मिली। ग्रामीणों ने तहसीलदार को पकड़ लिया। वहीं जब मामले की जानकारी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने कार्यक्रम में आना कैंसिल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में काफी रोष है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक