बरबसपुर बिहार के नवनिर्वाचित प्रधान का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
आज की खबर
विश्व नाथ त्रिपाठी
बिहार प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ बरबसपुर ब्लाक बिहार तहसील कुंडा की नव निर्वाचित प्रधान का शपथग्रहण समारोह आज ग्राम पंचायत में बड़े भव्य रूप से सम्पादित हुआ ।समारोह की अध्यक्षता भाजपा की जुझारू नेत्री सरोज त्रिपाठी ने की ।
श्रीमती त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में माफिया के चंगुल से गांव सभा को मुक्त कराने के अदम्य साहस की सराहने करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए सरकार की नीति सबका साथ ,सबका विकास व सबके विकास के आधार पर कार्य करने की नसीहत भी दी ।
नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा देवी ने भी अपने संकल्प भाषण में जनता के हित में काम करते हुए अपनी गांव सभा को जिले में शीर्ष पर स्थापित करने संकल्प लेते हुए सबके हित की बात कही ।यह भी कहा राजनीति में मतदान अपने पसंद के प्रत्यासी को मत देता लेकिन चुनाव के बाद वह गांव सभा का सामान्य सदस्य होता है ।मैं अपने कार्य से किसी मतदाता को दुखी नहीं होने दूंगी क्यों कि अब सबकी प्रधान हूं । भेदभाव से मैं नफरत करती हूं और जनहित ही मेरे काम कि आधार होगा ।
सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शपथ दिलाने के लिए। आये ग्राम पंचायत अधिकारी ने भी सरकार की नीतियों के अनुरूप बरबस पुर को एक आदर्श गांव सभा के निर्माण का संकल्प दोहराया।
पत्रकार के रूप में विद्यमान रामराज शुक्ल ने भी दलित राजनीति से ऊपर उठ कर का करने का अनुरोध मतदाताओं से किया। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी पूर्ण सहयोग की बात करते हुए गांव सभा को निर्विवाद रखने का आश्वासन भी दिया।
अंत में समारोह में पधारे सभी सम्मानित जनों को सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ त्रिपाठी ने धन्यवाद देते हुए समारोह के समापन की घोषणा की ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें