श्री राधे कृष्ण सेवा मंडल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा  सेक्टर 82 पाकेट 7 के श्री राधे कृष्ण सेवा मंडल के द्वारा कल  6 सितंबर को भगवान श्री कृष्ण का  जन्मोत्सव पॉकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा में ब्लॉक  (33- 26) सेंट्रल पार्क के नजदीक धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए भव्य पंडाल सज रहा है।पूरे पंडाल को फूलों और गुब्बारों से सजाया जाएगा। 
  श्री राधे कृष्ण सेवा मंडल के बरिष्ठ सदस्य किसान नेता रवि राघव ने हमारे संवाददाता देव मणि शुक्ल को बताया है कि इस सोसायटी में हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम 8 बजे से 10 बजे तक गायक जितेंद्र  की मंडली द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा उसके पश्चात श्री धाम वृंदावन के गौ भक्त कन्हैया दास जी के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन संगीतमय किया जाएगा एवं रात्रि 12:00 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव, आरती तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
आप सभी सम्मानित धर्मानुरागियों से आग्रह है कि समय पर पहुंच कर धर्म लाभ अर्जित करें।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक