महिला आरक्षण विधेयक पास होने से महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव - शिवानी ठाकुर


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा  सेक्टर 82 के पॉकेट सात के शिव मंदिर पर राष्ट्रीय हनुमान दल की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय हनुमान दल की संयोजिका शिवानी ठाकुर के नेतृत्व में एक किया गया।
 जिसमें महिला आरक्षण बिल पास होने की खुशी में मिठाई बांटी गई‌।
 इस बैठक में शिवानी ठाकुर ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास होने से महिलाओं को उचित सम्मान मिला है। उनके विकास के पथ खुल गये हैं। महिलाएं हर एक कालखंड में अपना लोहा मनवा चुकी है। कभी भी महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पा रहा था। लेकिन मोदी सरकार ने यह बहुत ही सराहनीय कदम उठा कर महिलाओं को उनका हक दिलाने का काम किया है। इस काम के लिए हम सभी महिलाएं उनको धन्यवाद देती हूं।  महिलाएं अब राजनीति में भी बढ़ चढ कर हिस्सा लेगी । और राजनीति में महिलाओं का रुझान बढ़ेगा और संसद में महिलाओं की समुचित भागीदारी भी रहेगी , उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण विधेयक तुरन्त लागू होना चाहिए ,इस अवसर पर ममता श्रीवास्तव, उषा पांडे, सीमा गुप्ता, पूजा शर्मा, बीना यादव, रागिनी रावत आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक