8 अक्टूबर को शौर्य जागरण यात्रा
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 8 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से नोएडा महानगर में शौर्य जागरण यात्रा प्रवेश करेंगी। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में सोहन सोलंकी , क्षेत्रीय संगठन मंत्री ,विश्व हिन्दू परिषद् उपस्थित रहेंगे ।
विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा एवं हिन्दू सभा का आयोजन किया जा रहा हैं।
हिन्दू युवाओ में अपने पूर्वजो के प्रति गौरव का भाव जागृत हो , अमर बलिदानियो के जीवन चरित्रों से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीवन जीने हेतु हिन्दू युवा संकल्प ले।
नोएडा महानगर के संपूर्ण हिंदू समाज एवं राम भक्त से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हिन्दू सभा कार्यक्रम को सफल बनाएं।
नोएडा महानगर मंत्री दिनेश महावर ने पूर्ण रूट की जानकारी इस प्रकार दी है जिस यात्रा का मार्ग निम्न प्रकार है। कुलेशरा हिंडन नदी से फेस -2, फेज-2 से सेक्टर-82 पेट्रोल पंप, सेक्टर-82 पेट्रोल पंप के पीछे से केंद्रीय विहार, पॉकेट 12, पॉकेट-7, गेझा कार मार्किट गेझा कार मार्किट से सेक्टर 110 बारात घर, सेक्टर 110 बारात घर, से महर्षि आश्रम मार्ग से होते हुए सेक्टर 104 लाल बत्ती सेक्टर 104 लाल बत्ती से होते हुए वोडा महादेव मंदिर होते हुए सेक्टर 49 लालबत्ती चोराहा सेक्टर 49 लालबत्ती से होते हुए सीधा मार्ग नॉएडा स्टेडियम गेट 4, फुटबॉल ग्राउंड सेक्टर 21 तक जाएगी।
सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। इस यात्रा में सतवीर यात्रा प्रमुख नोएडा महानगर, छाया सिंह अध्यक्ष नोएडा महानगर,दिनेश महावर मंत्री नोएडा महानगर ,राहुल कुमार प्रचार प्रसार प्रमुख नोएडा महानगर की उपस्थिति रहेगी।
जय श्री राम 🚩🚩🚩🚩
जवाब देंहटाएं