सेक्टर 82 पाकेट 7 में हुआ रावण दहन, बच्चों द्वारा एक सप्ताह में तैयार किया गया 15 फिट रावण का पुतला एवं मां जगदम्बे की मूर्ति का हुआ विसर्जन


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

सेक्टर 82 पाकेट 7 में हुआ रावण दहन एवं मां जगदम्बे की मूर्ति का हुआ विसर्जन 

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के सेन्ट्रल पार्क में बच्चों द्वारा बनाए गए 15 फिट रावण के पुतले का दहन किया गया।
सोसायटी के बच्चों ने अपने हाथों द्वारा एक सप्ताह में रावण के पुतले को तैयार किया।और बड़े धूमधाम से इस पावन विजय दशमी के पावन पर्व पर रावण का दहन किया।
 पुतले के साथ ही भ्रष्टाचार, एवं सनातन धर्म विरोधियों के पुतलों का भी दहन किया गया । सोसायटी के लोगों ने दशहरे पर्व पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं । विजय दशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है । रावण को उसके गलत कृत्य की सजा भगवान श्रीराम ने दी एवं उसका वध कर दिया। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही  समाज व देश का भला हो सकता है । इससे समाज को एक नई दिशा मिलती है । यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम का अनुसरण करना चाहिए । यहां पर शाम से ही पूरी सोसायटी का जमावड़ा लगा हुआ था। सोसायटी के लोगों ने रावण के पुतले बनाने वाले इन बच्चों को धन्यवाद दिया और तारीफ भी किया।

इस मौके पर एन के सोलंकी,रमेश चंद्र वर्मा,विकास शर्मा, रवि राघव, राजवीर सिंह,सर्वेश तिवारी,बी के भारद्वाज, विष्णु शर्मा , सर्वेश तिवारी, प्रदीप कुमार यादव,पंकज झा, सुशील पाल, शैलेश द्विवेदी, तिमिर बरोन,अमितेश कुमार सिंह, संजीव ढाली,
अजय सिंह, हंस मणि शुक्ल, अनिल कुमार, रंजीत पटेल,अवनीश कुमार, संगम प्रसाद मिश्र, आर के शर्मा,नवल किशोर मिश्र, लक्ष्मण चौहान, देव राज धीमन, राजेश कुमार पाठक आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक