सेक्टर 82 पाकेट 7 में धूमधाम से कल होगी मां की विदाई


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 जनता फ्लैट में विगत बर्षो की भांति इस वर्ष भी नव ज्योति पूजा समिति द्वारा विशाल दुर्गा पूजा का पंडाल सजाया गया है।
सुबह से ही दुर्गा पंडाल में भक्तों का तांता लगा रहा। नव ज्योति पूजा समिति का यह 20 वां  दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है।
इस दुर्गा पूजा में पूरी सोसायटी का सहयोग भरपूर रहता है।
सुबह से ही पंडाल में भक्त गणों की भीड़ पूजन अर्चन वंदन हेतु उपस्थित रहती है।
दुर्गा पंडाल लगने से पूरी सोसायटी का वातावरण भक्तिमय हो जाता है।और सुबह-शाम भक्तों का तांता लगा रहता है। कल विजय दशमी के पावन पर्व पर ढोल नगाड़े संग धूमधाम से मां जगदम्बे की विदाई होगी।आप सभी सम्मानित भक्त गण उपस्थित रहकर धर्म लाभ अर्जित करें।
इस समिति में मुख्य रूप से सहयोग करने वाले लोगों में तिमिर बरोन दान,शुभाष देव,सजल अधिकारी, अनिमेष मंडल,राज कुमार डाली,गौर प्रमाणिक, सचिन राय,तपस नाथ आदि गणमान्य लोग हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक