महिला उन्नति संस्था ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर समाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू बाला शर्मा के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा नोएडा सैक्टर 45 स्थित अर्धनारी फाउंडेशन  (संस्थापक गुरु मां कौशल किन्नर) द्वारा संचालित स्कूल की बालिकाओं के साथ अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया । बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय दिवस के उद्देश्य को बताते हुए की संगठन की जिलाध्यक्ष रेनूबाला शर्मा ने नारी शिक्षा को महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है । जिस देश की बालिकाएं शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है, वह देश हर क्षेत्र में समृद्ध एवं प्रगति करते हुए सफलता की चरम सीमा पर पहुंचता है । नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह ने बेटियों को आने वाले कल की उम्मीद बताते हुए कहा कि बेटियां देश का स्वर्णिम भविष्य है बेटियों को और अवसर दिये जाने की आवश्यकता है । इस अवसर पर बच्चो के साथ काव्य पाठ अंताक्षरी के माध्यम से मनोरंजन किया गया। बच्चों के लिए खाद्य सामग्री के साथ-साथ शिक्षण सामग्री उपलब्ध करायी गयी।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक