श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन पूजन के बाद हुआ यज्ञ
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में बोधगया के महंत रमेश गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञाचार्य सुमित तिवारी ने विद्वान ब्राम्हणों के साथ सर्वतो भद्र मंडल, नवग्रह, षोडश मात्रिका, गौरी गणेश के बाद मां ब्रह्मचारिणी सहित सभी देवी देवताओं का पूजन कराया। पूजन के उपरांत दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आने वाले मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां भक्तों द्वारा अर्पित की गईं। इसके बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेन्द्र दुबे, कुटी व्यवस्थापक विकास भारती, पंडित अखिल पाण्डेय, पंडित उपेंद्र तिवारी, शिववृत तिवारी, सुशील पाल, रवि राघव,देवेंद्र गुप्ता, गोरे लाल, विकास शर्मा सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें