हिमालय प्राईड सोसायटी के भक्तों ने किया भव्य मंदिर का निर्माण
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा नवरात्रि के शुभ अवसर पर हिमालय प्राईड सोसाइटी टेकजोन4 के निवासियो द्वारा सोसाइटी परिसर में एक भव्य मंदिर का निर्माण कर माता दुर्गा जी, राम दरबार, राधा कृष्ण जी और हनुमान जी देवी देवताओं की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना किया गया।
सोसाइट के अंदर ही भगवान के पुजा अर्चना की सुविधा मिलने पर निवासियों में अत्यधिक उल्लास रहा।
सोसाइटी निवासियों में माता रानी का दर्शन के लिए होड़ मची है, सोभा यात्रा भी निकाली गई
सोसाइटी वासियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए बड़ी धूमधाम से मिलकर नवरात्रि का पर्व मना रहे हैंI
इस मौके पर मुख्य रूप से संजीव चौहान, रामेंद्र राजपूत, अनिल शर्मा, देवराज, मनीष, आनंद , बृजेन्द्र ठाकुर , संजीव बघेल, सुमित, शेखावत ,जंग बहादुर, कमल हंस , दीपेश दसमाना , मनीष तिवारी, संजय इत्यादि मौजूद रहे।
Bhot badhia sabhi hp residents ko badhai
जवाब देंहटाएं