सनसनीखेज खबर - नई नवेली पत्नी की कर दी हत्या, शव को बक्से में डाला

आपको बता दें कि अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नई नवेली दुल्हन को ठिकाने लगाने के लिए एक ऐसी प्लानिंग बनाई कि हर कोई सुनकर दंग रह गया। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या की और बाद में शव को डंप करने के लिए शव को एक बक्से में रखकर ​नोएडा के लिए निकल पड़ा। ​दुल्हन के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी। महिला की हत्या और शव को ठिकाने लगाए जाने की सूचना मिलते ही अलीगढ़ के थाना टप्पली और क्वार्सी पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश के लिए सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।

क्वार्सी थाना और टप्पल थाना पुलिस ने ​पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह अलीगढ़ से नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। आरोपी भागने की फिराक में था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक