भारत जागरूक नागरिक संगठन ने नवमी पर किया कन्या पूजन


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा भारत जागरूक नागरिक संगठन ने दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में नवमी के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया एवं बच्चियों की शिक्षा आज की मांग बताया l
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र बरनवाल ने कहा कि उनके संगठन के द्वारा 25 निर्धन परिवारों के कन्याओं को आमंत्रित एवं उनके पूजन की व्यवस्था की गई l
 पूजन के पश्चात बच्चियों को लाल रंग के अलता उनके पैरों में लगाई गई एवं चंदन टीका किया गया l प्रसाद की भोग लगाई गई l बच्चियों के शिक्षा पर जोर दिया गया l आज के जमाने में सभी बच्चों को आत्मनिर्भर बढ़ाने की आवश्यकता है l इसके लिए सबसे पहले उन्हें शिक्षा लेनी होगी l 
भारत जागरूक नागरिक संगठन की तरफ से स्टेशनरी एवं गिफ्ट आदि का वितरण किया गया l संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल ने कहा कि बच्चों की शिक्षा किसी भी हालत में रुकने नहीं चाहिए l अगर किसी बच्चों को पढ़ाई पूरी करने में समस्या आती है तो वह शिक्षा पूरी करने में मदद करेंगे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक