यर्थाथ अस्पताल पर आयकर की रेड, , दिल्ली और नोएडा यूनिट की टीमें कर रहीं जांच



आज की खबर


देव मणि शुक्ल



नोएडा  के यर्थाथ ग्रुप पर इनमक टैक्स अधिकारियों ने रेड डाली है उनको लगातार टैक्स में हेर फेर और अनएकाउंटेंड ट्रांजेक्शन की शिकायत मिल रही थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे से दिल्ली यूनिट की आयकर टीम नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा कई अन्य ठिकानों पर सर्च कर रही है इसमें नोएडा यूनिट की भी मदद ली जा रही है। सर्च लंबी चलने की उम्मीद है। बता दें नोएडा का ये दूसरा अस्पताल का सबसे ग्रुप है। इससे पहले मेट्रो और नियो अस्पताल पर भी इनकम टैक्स की रेड हो चुकी है। 

लंबा चल सकता है सर्च

नोएडा में सेक्टर-110 के अलावा ग्रेटरनोएडा और ग्रेनो वेस्ट में यर्थाथ अस्पताल है। इसके अलावा इनके रीजनल ऑफिस और एडमिन से जुड़े लोगों के यहां सर्च की जा रही है। अस्पताल के एडमिन में सर्च की जा रही है। वहां से दस्तावेजों और इनपुट के आधार पर सवाल जवाब किए जा रहे है। अस्पताल की इनडोर और आउटडोर ओपीडी में मरीजों को कोई परेशानी नहीं है। बता दें दिल्ली यूनिट की कई टीम इस सर्च को कंडक्ट कर रही है। सर्च लंबी या दो से तीन दिन तक भी चल सकती है। यहां टैक्स चोरी का मामला ही सामने आया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक