गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का हुआ शुभांरभ
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला का मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री नवाब सिंह नागर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रथम दिवस की रामलीला का शुभारंभ हुआ। बजरंग रामलीला संचालिका समिति के अध्यक्ष कुलभूषण राय नागर, महासचिव अनुराग गोविल और सचिव विनय जोशी द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
श्रीरामलीला मंचन की शुरूआत गणेश वंदना एवं पूजन के साथ हुई। प्रथम दृश्य में भगवान शिव माता पार्वती को श्रीराम कथा का वृतांत वर्णन करते हैं। भगवान शिव बताते हैं कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम मनुष्य हैं या ब्रह्म हैं वह बताते हैं कि श्रीराम ब्रह्म स्वरूप हैं। अगले दृश्य में दिखाया जाता हैं कि नारद जी को अहंकार हो जाता हैं और भगवान अपने भक्त के अहंकार का समूल नाश करते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से एक माया नगरी बनाते जिसमें विश्वमोहनी नाम की राजकुमारी का स्वयंवर होता हैं। नारद जी उस कन्या पर मोहित होकर उससे विवाह करना चाहते हैं और भगवान से सुन्दर स्वरूप मांगते हैं लेकिन भगवान उनको बंदर का स्वरूप प्रदान करते हैं जब वह सभा में पहुंचते हैं तो शिवगण उनका मजाक उड़ाते हैं और वह कन्या भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल देती है। उपहास से क्रोधित नारद जी भगवान को श्राप दे देते हैं। भगवान की आरती के साथ पहले दिन की रामलीला का समापन होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें