पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने की चाय पर चर्चा : शिक्षा का उठाया मुद्दा, सेक्टरवासियों ने कहा- आपके जैसा सांसद चाहिए

गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन जिलाधिकारी बीएन सिंह सेक्टर-11 दौरे के दौरान कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा के बगैर कुछ भी संभव नहीं है। शिक्षा प्रत्येक परिवार के लिए आवश्यक है। एक सामान्य व्यक्ति भी अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन एक पहलू यह भी है कि अच्छी शिक्षा भी अब महंगी होती जा रही है। क्योंकि शिक्षा देने के लिए प्रबंध करने वालों को भी सभी लग्जरी संसाधन जुटाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले ग्रामीण और झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा की व्यवस्था जनप्रतिनिधियों को करनी चाहिए, जिससे की समाज में शिक्षा की एकरूपता आ सके।
'ऐसे काबिल सांसद की जरूरत है, जो जनता के बीच रहे'
इन बैठकों में लोगों ने आश्वासन दिया कि नोएडा क्षेत्र के सभी गांव और शहर के लोग उनके साथ खड़े हैं। तन, मन और धन की कमी आड़े नहीं आने देंगे। चाय पर चर्चा में आए लोगों ने इशारों ही इशारों में कहा कि उन्हें ऐसे काबिल सांसद की जरूरत है, जो जनता के बीच का हो। उनकी जरूरत को पूरा करे। जो जाति, बिरादरी का जहर न बोए। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में रहने वाले प्रत्येक जाति और बिरादरी लोगों को साथ लेकर चले।
इस मौके पर युग धारा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वेता त्यागी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र अवाना, समाजसेवी राजू सिंह राणा, दयाराम बंसल, दिनेश अवाना, वीरेंद्र अवाना, अंकित अवाना, पवन बैरागी, स्वाति, नीतू अवाना, अभियांश अवाना, धनेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें