नन्हे परिन्दे टीम ने किया सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा नन्हे परिंदे टीम ने बच्चों को ओबीई (ओपन बेसिक एजुकेशन) प्रमाणपत्र वितरित किए और बच्चों के लिए सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे युवा क्रांति सेना के सदस्य और कराटे कोच प्रीतम राठौर ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नोएडा पुलिस के एसीपी श्री रजनीश वर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने बच्चों को सम्मानित किया और पुलिस आयुक्तालय के साथ इस मुहिम में तीन साल के सहयोग के लिए चेतना (प्रशिक्षण और कार्रवाई के माध्यम से बचपन में वृद्धि) व एचसीएल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और उनके सामूहिक प्रयासों के लिए सराहना की। उन्होंने बच्चों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी बच्चे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन दिया।
युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा की आज हमारी पुलिस ना सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रही है बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के शिक्षित भारत के सपनो को भी पूर्ण करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर चेतना के निर्देशक संजय गुप्ता, बी एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश अंबावता, अधिवक्ता रणपाल अवाना, सतीश गुप्ता, श्रृष्टि सिंह, श्रृष्टि राठौर, सुरेंद्र कुमार, कराटे खिलाड़ी रजत, जितेंद्र कुमार, हर्षित पांडे आदि मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें