जिला प्रशासन द्वारा हों रही है लूट खसोट


आज की खबर
विश्व नाथ त्रिपाठी
बिहार प्रतापगढ़ 



भाइयों आज हम  उ प्र के प्रतापगढ़ जिले में व्याप्त अराजकता व अधिकारियों व अन्य लोगों द्वारा की जा रही लूट खसोट की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहूंगा।
   जिले का जिलाधिकारी व कप्तान जिले की पूरी कानूनी प्रशासनिक व्यवस्था सम्हालता है लेकिन अगर ए दोनों आंख में कट्टी बांधकर धन की लोलुपता में जनता व विभागों धन दोहन का संकल्प लें तो वहां की जनता क्या कर सकती है ।
      योगी जी वैसे तो बहुत ही सख्त हैं लेकिन प्रतापगढ़ के आलाधिकारियों को अराजकता की खुली छूट भी दे रखी है जिसमें कुछ का उदाहरण मैं देता हूं जहां का मूल निवासी हूं और जन समस्याओं से रू बरू होता रहता हूं।
        जिलाधिकारी महोदय जन समस्या को सुलझाने में कोई खास रुचि नहीं रखते । उदाहरण ब्लाक बिहार की गांवसभा बरबस पुर है जहां के प्रधान को काम करने का अधिकार सांसद के बार-बार कहने पर भी डीपीआर ओ हीला हवाली करता रहा ।पचमहुआ ग्राम पंचायत में विना किसी आदेश के ग्राम पंचायत अधिकारी को काम करने के लिए संबंधित अधिकारी दबाव बना रहे हैं और काम न करने की दशा में प्रताड़ना की धमकी दे रहे हैं। 

     जिले में ब्लाक द्वारा ग्राम पंचायतों जितने भी का करायें जा रहे। हैं उनमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।घर घर नल योजना में जमकर लूट हो रही ।बिल्कुल रद्दी पाइप सप्लाई हेतु लगायी है ।मानक यहां कोई मायने नहीं रखता। बिना का करायें ही सिया गांव सभा में कच्ची मिट्टी का काम दिखा कर लाखों रूपये का गमन हो चुका है ।नाली निर्माण भी ईंट व सीमेंट की ओछी गुणवत्ता के कारण शीघ्र ही दम तोड़ देगी ।जनता की जागरूकता भी आलाधिकारियों के सामने बेकार साबित हो रही है।
       पुलिस केवल पैसा कमा रही है ।थाने में आम आदमी व फरियादी दोनों के साथ आएदिन बदसलूकी की शिकायतें मिला करती हैं ।लोगों का यहां तक कहते सुना गया है कि यहां के आलाधिकारी केवल माफियाओं की कठपुतली बन कर रह गये हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक