केंद्रीय मंत्री ने करदी बड़ी घोषणा, जेवर एयरपोर्ट तक चलेगी रैपिड रेल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देखा सपना भी होगा पूरा
आज की खबर
देश की पहली रैपिड रेल परियोजना जिसकी फिलहाल कनेक्टिविटी दिल्ली से लेकर मेरठ तक है, उसे अब जेवर एयरपोर्ट तक चलाने की घोषणा की गई है। यह भारत की पहली रीजनल ट्रेन रैपिडएक्स (Rapid X) है जिसको नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जोड़ा जाएगा। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने साहिबाबाद में रैपिडएक्स के उद्घाटन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि रैपिड रेल को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जोड़ा जाएगा।
अभी कनेक्टिविटी दिल्ली से मेरठ तक
केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा, कि वर्तमान परियोजना के तहत आरआरटीएस कनेक्टिविटी दिल्ली और मेरठ के बीच है। हम इसे दुहाई से जेवर हवाईअड्डे तक ले जाने की परियोजना शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिससे इसको दिल्ली से कनेक्टिविटी मिल सके। जेवर हवाईअड्डे का फोकस पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर होगा और इस क्षेत्र के लोगों के द्वारा जेवर से उड़ान भरने की सुविधा भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। जिसके बाद जेवर से मेरठ और दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।
इन इलाकों में 2032 तक पहुंचेगी रेपिडएक्स ट्रेन
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने आगे कहा कि खुर्जा की जेवर से निकटता इस आरआरटीएस विस्तार को आगामी हवाई अड्डे तक बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बनाएगी। फिलहाल आरआरटीएस परियोजना में शुरुआत में दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अलवर, दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-पलवल, दिल्ली-खुर्जा, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-हापुड़ और दिल्ली-बड़ौत जैसे गलियारे शामिल थे। प्राथमिकता वाले तीन गलियारे आरआरटीएस परियोजना के चरण एक के अंतर्गत आते हैं, जबकि अन्य पांच मार्गों की पहचान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए परिवहन पर कार्यात्मक योजना 2032 के तहत की गई है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें