महिला उन्नति संस्था ने नवरात्र परजागरूकता अभियान चलाया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा नारी शक्ति को समर्पित "नवरात्र" के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये जा रहे नौ दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए गौतमबुद्धनगर के जिला अस्पताल में जन्मी नवजात वच्चियो को जॉनसन बेबी किट देकर उनका स्वागत किया गया, जिला अध्यक्ष रेनू वाला शर्मा ने बताया बेटियों को बोझ समझने बंद कर देना चाहिए बेटियां हर क्षेत्र में आज अपना परचम लहरा रही है। लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाने की आवश्यकता है, बेटा- बेटी के जन्म पर भेदभाव ना करते हुए बेटी जन्म पर खुशी मनानी चाहिए, नोएडा अध्यक्ष कविता सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा मिशन शक्ति के तहत प्रदेश एवम जिला स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज जिला अस्पताल नोएडा में नवज़ात जन्मी बेटियों को जॉनसन बेबी किट देकर किया गया, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर गृह लक्ष्मी सम्मान, नवजात कन्या जन्मोत्सव, महिला शिक्षा-सुरक्षा-सम्मान को लेकर नारी चौपाल नुक्कड नाटक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । मीना गौतम ने कहा की वच्चों की माँ ( जच्चा) उनके लिए भी बिस्किट दलिया सेनीटाइजर आदि वितरित किये इस अवसर पर गुडिया भदौरिया आदि पद्दाधिकारी भी मौजूद रही।
उत्तम कार्य
जवाब देंहटाएं