सुरेशराव ए, कुलकर्णी जॉइंट पुलिस कमिश्नर और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा संजय खत्री ने किया रामलीला मंचन का शुभारंभ


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 
 
नोएडा सेक्टर 46 के रामलीला मैदान में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा के आठवें दिन की रामलीला का शुभारंभ पूजा पाठ के बाद जॉइंट पुलिस कमिश्नर सुरेश राव ए कुलकर्णी एवं अपर मुख्य कार्यपालिका अधिकारी नोएडा संजय कुमार खत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल, पूनम सिंह, संजय गोयल, विकास बंसल एवं समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा दोनों मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
  इस अवसर पर रामलीला देखने आए लोगों को संबोधित करते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर सुरेश राव ए कुलकर्णी ने कहा कि रामलीला प्रत्येक व्यक्ति को यह दिशा देने का काम करती है, कि प्रत्येक व्यक्ति को सही रास्ते पर चलना चाहिए, गलत रास्ते पर चलने वाले का अंजाम बुरा होता है, यह सब कुछ सीख हमारे युवा पीढ़ी को रामलीलाओं से मिलती है।
इस अवसर पर अति  विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीपी रजनीश वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीत गोयंका, एनपी सिंह, सुदेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनोद त्यागी, सुभाष भाटी मौजूद थे।
आठवें दिन की रामलीला का वर्णन करते हुए कृष्ण स्वामी ने  कहा कि सुग्रीव का राज्याभिषेक प्रभु राम का सुग्रीव के साथ सीता की खोज के लिए मंत्रणा करना और हनुमान जी को लंका भेजना अशोक वाटिका में सीता माता का हनुमान जी से मिलन अक्षय कुमार का वध होना रावण के दरबार में हनुमान जी का प्रवेश और लंका दहन लीला का मंचन किया गया। 
इस अवसर पर आयोजन समिति की तरफ से संरक्षक  मनोज अग्रवाल सीएमडी प्रिया गोल्ड, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, कृष्ण स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल, महेश गुप्ता इंदिरापुरम, अनुज गुप्ता, अभिषेक जैन, मुकेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, राजीव जैन, राहुल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, डॉ मनोज अग्रवाल, डॉ एसपी जैन, नरेश कुशल, सुशील सिंघल, योगेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, डॉ सी के गुप्ता सौरभ मित्तल आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक