शौर्य जागरण यात्रा में उमड़ा जन-सैलाब, सभी दल एवं संगठन के लोग हुए शामिल





आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 8 अक्टूबर  को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से नोएडा महानगर में शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत किया गया ।जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में सोहन सोलंकी  , क्षेत्रीय संगठन मंत्री ,विश्व हिन्दू परिषद् उपस्थित रहेंगे ।
विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा एवं हिन्दू सभा का स्वागत दिनेश महावार मंत्री विश्व हिंदु परिषद् ने किया ।
हिन्दू युवाओ में अपने पूर्वजो के प्रति गौरव का भाव जागृत हो , अमर बलिदानियो के जीवन चरित्रों से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीवन जीने हेतु हिन्दू युवा संकल्प ले।
आयोजित सभा में हजारो युवाओं को नोएडा स्टेडियम प्रांगण में संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मान सोहन सोलंकी ने कहा आज भारत की पुण्य धरा पर अनेक पीढ़ियो के शौर्य व राष्ट्रवादी जीवन जीने की प्रेरणा देने वाले बलिदानी पूर्वजों को याद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा यह शौर्य जागरण यात्रा मात्र एक साधारण यात्रा नहीं बल्कि यह यात्रा इस देश के हिंदू समाज को पुनः अपने पूर्वजों की शौर्य गाथा, उनके बलिदानो को याद दिलाने के लिए है। भारत वर्ष के इतिहास में अनेकों ऐसे वीर हुए है जो बिना धड़ों के भी लड़ते थे, माँ पन्ना धाय एवं बागपत की बहन नीरा आर्य के बलिदान को हम कैसे भूल सकते है, लेकिन अंग्रेजो की शिक्षा पद्धति के कारण हम अपने पूर्वजों की शौर्य गाथाओ को भूलने लगे।
ललित भारद्वाज विभाग संयोजक बजरंदल ने कहा बजरंग दल की इस शौर्य जागरण यात्रा से हिंदू युवा अपने पूर्वजों के इतिहास को पढ़कर उनके चरित्र को अपने दैनिक जीवन में लेकर आए तो इस देश की युवा शक्ति विश्व का नेतृत्व करेगी। आज के हिंदू युवा अपने ग्रंथों एवं पुराणो का अध्यन कर सनातन धर्म, संस्कृति व परंपराओं के वैज्ञानिक महत्व को समझ कर उसमे श्रद्धा एवं विश्वास रखे। हिंदू युवा मिलकर भेदभाव को दूर कर एक समरस समाज का निर्माण करे।
छाया सिंह अध्यक्ष नोएडा महानगर ने आगे कहा कि बजरंग दल दुर्व्यसनो से मुक्त देश भक्त बलशाली हिंदू युवाओ का निर्माण करेगा जो देश की रक्षा के लिए आवश्यक है। देश का हिंदू युवा आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी एवं राष्ट्रभक्त बने जिसके जीवन का उद्देश्य भारत को विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है यात्रा प्रमुख सतवीर ने शौर्य यात्रा के यशस्वी होने की कमाना की। यात्रा में आये युवाओं का स्वागत किया।
यह शौर्य जागरण यात्रा नोएडा के सभी सेक्टरों से घूमते हुए नोएडा स्टेडियम पर पहुंचा।
शौर्य जागरण यात्रा में सेक्टर 82 पाकेट 7 के गेट पर भव्य स्वागत किया गया एवं पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात अनंत विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने झंडी दिखाकर शौर्य जागरण यात्रा को रवाना किया।

कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु , मुख्य अतिथि  सुरेश चौहान, विशिष्ट अतिथि उपेंद्र चौहान  -विभाग संयोजक बजरंग दल ललित भारद्वाज नोएडा विभाग सतवीर - यात्रा प्रमुख नॉएडा महानगर  छाया सिंह - अध्यक्ष नॉएडा महानगर दिनेश महावर-   मंत्री नॉएडा महानगर राहुल कुमार - प्रचार प्रसार प्रमुख और अनिल चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष नॉएडा महानगर और प्रांत के मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रांत सह मंत्री अमित जिंदल, प्रांत संयोजक विकास त्यागी, गौरव भटनागर, मिलन सोम, विष्णु शर्मा , संजय पांडेय, बी ड़ी गुप्ता, राजेश कुमार पाठक , सुभाष चन्द्र शर्मा, गोरे लाल, रमेश कुमार वर्मा, रवि राघव, अंगद सिंह तोमर, हरि शंकर सिंह, रमेश चंद्र शर्मा,वंश बहादुर सिंह, हंस मणि शुक्ल, राजेश कुमार गुप्ता, संजय शुक्ला,बीके भारद्वाज,  राजवीर सिंह,एस के तिवारी, रतन भारद्वाज, गुरमेल सिंह विजय सिंह, रमेश चंद्र दास, धर्मेंद्र सिंह, नवल किशोर मिश्र, प्रद्युम्न श्रीवास्तव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक