इसरो आज करेगा गगनयान का पहला ट्रायल

इसरो आज करेगा गगनयान का पहला ट्रायल

आपको बता दें कि गगनयान मिशन 2040 के लिए तैयार किया जा रहा है। इसरो अपने स्पेशल मिशन का आज पहला परीक्षण कर रहा है। गगनयान को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा, जिसकी लैंडिंग बंगाल की खाड़ी में होगी। इस मिशन को पूरी तरह तैयार होने में अभी लंबा समय लगेगा। इस बीच गगनयान को तीन और भी टेस्ट से गुजरना होगा, जो 2024 और 2025 में पूरा किया जाना है। इसके बाद भारत इंसान को सफलतापूर्वक चांद पर भेजकर वापस लाएगा।

आज के टेस्ट उड़ान में टेस्ट व्हीकल क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम को आसमान में लेकर जाएगा। 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर 594 किलोमीटर की रफ्तार के साथ क्रू मॉड्यूम और क्रू एस्केप सिस्टम अलग हो जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल के दो पैराशूट खुल जाएंगे। पानी से ढाई किलोमीटर की ऊंचाई पर मॉड्यूल का मुख्य पैराशूट खुलेगा। मिशन का टीवी-डी 1 बूस्टर श्रीहरिकोटा से छह किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में ही गिरेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक