कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 31 के निठारी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते भक्त कृष्ण भक्ति में सराबोर दिखे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश को रखकर पूरे निठारी में कलश यात्रा निकाली। यह आयोजन सभी ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहा है। वृंदावन से पधारे कथा व्यास निरंजन दास महाराज ने प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य को समझाया। उन्होंने कहा कि कई जन्मों के पुण्यों के प्रभाव से हमें श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। यह कथा हमारे नकारात्मक विचारों को खत्म कर सद्मार्ग की ओर ले जाती है। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, विक्की शर्मा, अशोक अवाना, प्रताप प्रजापति सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक