सेक्टर 110 में हुआ छठ घाट का भूमि पूजन



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 110 में महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आज छठ पूजा घाट के घाट का भूमि पूजन बड़े बिधिविधान से किया गया।
प्रवासी छठ पूजा समिति द्वारा सेक्टर 110 में विगत कई वर्षों से छठ पूजा महापर्व मनाया जाता है। हजारों की संख्या में यहां छठ व्रती पूजन हेतु आते हैं।

समिति के अध्यक्ष जे पी मंडल ने बताया कि छठ घाट की तैयारी आज से शुरू हो जाएगी।हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी घाट को सजाया जाएगा। व्रती के आने जाने की व्यवस्था , एवं सुरक्षा की दृष्टि कोण से सैकड़ों वालेंटियर यहां पर मौजूद रहेंगे। छठ के दिन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।मसहूर कलाकारों द्वारा भजन एवं छठ गीत प्रस्तुत किया जाएगा।
इस मौके पर जे पी मंडल, राकेश प्रसाद,पी डी सिंह,जीतू जितेन्द्र, सुदामा महतो, कै नवाब सिंह चौधरी,अशोक कुमार भगत, रजनीश,ए के पान्डेय, संजय कुमार दूबे,राम वीर शाह, गुलाब राय,संजय प्रसाद, कुलेश्वर प्रसाद,एन के सिंह, मनोज कुमार, सुधीर कुमार,सी सी झा, रविन्द्र कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक