1100 दीप जलाकर मनाई गई देव दीपावली



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के शिव मंदिर पर देव दीपावली के पावन पर्व पर सर्व शक्ति साधना मंडल नोएडा के संयोजन में 1100 दीपक जलाकर दीपदान किया गया।
सर्व शक्ति साधना मंडल नोएडा विगत कई वर्षों से देव दीपावली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहा है। उसी तरह इस बर्ष भी बडे श्रद्धा भाव से 1100 दीपो का दीपदान किया। सर्व शक्ति साधना मंडल के संयोजक परम पूज्य अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज के प्रेरणा से यह दीपदान का आयोजन किया जाता है इसमें सभी लोगों की भरपूर सहभागिता रहतीं हैं।
पूरे मंदिर प्रांगण में दीपों से बच्चों और महिलाओं ने शंख, चक्र,गंदा,त्रिसूल जैसी आकृतियां बनाई।
दीपदान में मंदिर के आचार्य पंडित विनोद मिश्र ने बिधिविधान से पूजन कराया इस बर्ष के मुख्य यजमान रमेश कुमार वर्मा एवं श्रीमती मंजू वर्मा ने मुख्य दीपक का पूजन किया तत्पश्चात सभी लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
दीपदान के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर श्रीमती विभा शुक्ला, मंजू गुप्ता, रीता मिश्रा, भावना पान्डेय, बीना धीमन , सीमा शुक्ला, पुष्पा दास, बंटी, गीता शर्मा, प्रियंका सिंह, रंजना कुमारी, रागिनी भारद्वाज, काजल गौर, निक्की मिश्रा, ज्योति तिवारी, रेखा गुप्ता, शिप्रा सिंह, रेनू सचान,श्वेता गुप्ता, हंस मणि शुक्ल , रमेश चंद्र दास, संजय पांडेय, सर्वेश तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, गोरे लाल, संगम प्रसाद मिश्र, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, दीपक तिवारी, मनोज सिंह, सिद्दार्थ वर्मा, हरि शंकर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

  1. जय हो जय हो।जय श्री राम।जय टुल्सा महारानी की जय हो।
    जय तुलसा महारानी नमो नमः।🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक