13 महाकौथिक बैठक का आयोजन किया गया

आज की खबर
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा आयोजक- पर्वतीय सास्कृतिक संस्था (रजि०)  19/11/23 को  प्रातः 11 बजे नोएडा स्टेडियम में 13 महाकौथिग की बैठक का आयोजन किया गया।
 जैसे कि सर्वविदित है कि  इस बार भी  महाकौथिग 5 दिवसीय 21 दिसंबर  से 25 दिसंबर 2023 तक नोएडा स्टेडियम मे आयोजित किया जायेगा।
 जिसके मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान जी ने बताया कि इस बार के महाकौथिग मे 
उत्तराखंड की लोक संस्कृति रीति रिवाज औद्योगिक विकास एवं धार्मिक परंपराओं व प्रगति का अद्भुत संगम आप सभी को पुनः नए रूप मे एक ही जगह , नोएडा स्टेडियम मे देखने को मिलेगा।
यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली मे उत्तराखंड वासियों का सबसे विराट  पारम्परिक लोक कला एवं हस्तशिल्प  महाकौथिग (मेला) है। जहां सुबह के सत्र मे अनेकों संस्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चे, महिलाएं, प्रतिभाग करेगे वही उत्तराखंड के पारंपरिक पांडव नृत्य का भी सुबह के सत्र मे आयोजन किया जाएगा।
वही शाम के सत्र मे लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति का आनंद सभी लोग ले सकेंगे।
इस बार युवाओं को जोड़ने की रूपरेखा पर  विशेष कार्य किया जा रहा है।
 जिसका पूर्ण विवरण 3 दिसंबर की बैठक मे प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21 ए, नोएडा मे संम्पन होगा।
इस अवसर पर मंचासिन मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान,अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल, महासचिव लक्ष्मण रावत, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी ,सुबोध थपलियाल, इंदिरा चौधरी,देवेन्द्र सिंह रावत,विकास, तान्या आर्य,खोड़ा सभासद दीवान लटवाल, इंदिरा चौधरी, सीमा पवार,रेखा चौहान, राजेंद्र रावत, विजेंदर, नरेंद्र सिंह, प्रभा बिष्ट, सुनीता ध्यानी, आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक