5 नवम्बर को सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए का होगा चुनाव ,सरगर्मी हुई तेज


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल

 नोएडा सेक्टर 55 में आर डब्ल्यू ए का चुनाव 5 नवम्बर को होगा।
सभी प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम लगाने में जुटे हुए हैं।
एक पैनल से डी के चौहान  अध्यक्ष एवं  सेक्रेटरी पद के लिए राजेश अग्रवाल (पतंजलि) ने दादेदारी की है। अध्यक्ष प्रयाशी डी के चौहान नहीं बताया कि सेक्टर निवासियों के आग्रह पर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। उन्होंने बताया, आरडब्ल्यूए के वर्तमान कार्यशैली से सेक्टर निवासी असंतुष्ट हैं। सेक्टर में समय पर नाले/ नालियों की सफाई, पेड़ो की कटिग, पानी की निकासी,नालियों में जल भराव, पार्कों का समय पर मेंटेनेंस, बिजली की जर्जर तारों और सबसे महत्पूर्ण समस्या सेक्टर की सुरक्षा हेतु कोई विशेष कदम नहीं उठाए गए है। डी के चौहान ने बताया वह आरडब्ल्यूए फाउंडर मेंबर भी हैं।  2002 के आसपास कई बार बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रह चुके है। उस समय हमने सेक्टर के कई गेटों का निर्माण किया, कम्युनिटी सेंटर की स्थापना कराई। सेक्टर को और कई आयाम दिए। अब एक बार फिर सेक्टर निवासियों की जरूरत और अनुरोध पर पूरी टीम के साथ सेक्टर के विकास हेतु अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है, ताकि सेक्टर का विकास हो सके। वही पंडित कुलदीप शर्मा (डिप्टी सेक्ट्री प्रत्याशी)  ने बताया कि यह पैनल काफी मजबूत, कर्मठ, ऊर्जावान लोगों का है। जो सेक्टर के विकास को काफी ऊंचाई तक ले जा सकते हे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक