नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 में छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया

 आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 में सैकड़ों छठव्रतियों ने सेक्टर  में निर्मित छठघाट में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया।
कल उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के उपरांत चार दिवसीय छठ महापर्व का होगा समापन होगा।
आज कार्तिक शुक्ल षष्ठी को  छठघाट पर छठव्रतियों और भगवान सूर्य के भक्तों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। दिन में छठव्रतियों ने गेहूं, घी और शक्कर का ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाया।बांस के बने सूप, डाला, दौरा,टोकरी में सभी प्रकार का प्रसाद रखा गया।प्रसाद के रूप में सेब, केला, नारंगी, अमरूद, डाभ,नाशपाती, नींबू सहित सभी प्रकार का फल,ईख, पानी में फलनेवाला सिंघाड़ा, मूली, सुथनी,अदरख, हल्दी, कच्चा नारियल, चीनी का बना साँचा, घर में बना ठेकुआ, लड्डू, कच्चा धागे का बना बद्धी, सिंदूर, अगरबत्ती आदि रखा गया।सायं काल में सूर्यास्त से पूर्व छठव्रती और उनके परिवार के सदस्य सिर पर प्रसाद सहित सूप, डाला, दौरा,टोकरी लेकर घर से निकलकर छठघाट पर पहुंचे।कई छठव्रती घर से घाटों तक कष्टी देते पहुंचे। हाथ में प्रसाद रखा हुआ सूप, डाला, दौरा,टोकरी लेकर छठव्रतियों ने छठघाट में प्रवेश किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।उनके साथ परिवार के सदस्यों व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को जल द्वारा अर्घ्य प्रदान किया।
 अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत छठव्रती छठघाट पर बने सूर्यपिंड(श्रीसोप्ता) के निकट बैठकर भगवान भास्कर और छठमाता की पूजा-अर्चना किया।पूजा के उपरांत छठव्रतियों द्वारा पारण किया जायेगा।छठव्रतियों द्वारा प्रसाद ग्रहण करने के बाद घर के सभी सदस्य, पड़ोसी और अन्य लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।इसके साथ ही चार दिवसीय छठपूजा का समापन हो जायेगा।
छठ पूजा में पुलिस प्रशासन का योगदान सराहनीय रहा।
इस मौके पर अमितेश सिंह,एस के तिवारी,जितेन्द्र सिंह शशि भूषण सिंह, एन के सोलंकी, संजय पांडेय, गोरे लाल, दीपक तिवारी,आशीष कुड्डू  राजेश राघव, रविन्द्र कुमार, शैलेन्द्र गोस्वामी, प्रदीप कुमार यादव,रतन भारद्वाज, बृज किशोर, रमेश चंद्र दास,गुरमेल सिंह, हिमांशु कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
     

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक