सेक्टर 82 में छठ पूजा पर सूर्य अर्घ्य दिया गया








आज की खबर
देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 में छठ घाट पर सुबह पांच बजे से उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों का आना शुरू हो गया।
छठ व्रतियों ने सुबह से ही घाट पर पानी में खड़े रहकर सूर्य भगवान की आराधना करते नजर आए।
साथ में सोसायटी का आम जनमानस भी छठी मैया के पूजन हेतु सुबह से ही घाट पर खड़े रहे।
सूर्य के उदय होने पर सभी लोगों ने भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य देकर अपने अपने  मनोकामना की  सफलता हेतु कामना की।
इस मौके पर अमितेश कुमार सिंह, मनीष पांडे,एस के तिवारी, जितेन्द्र सिंह,मदन सिंह, विजय झा, प्रदीप कुमार यादव, हंस मणि शुक्ल, रमेश चंद्र दास, राजेश कुमार गुप्ता, प्रदीप तोमर, प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल कुमार चौधरी,बी के भारद्वाज, विद्या कुमार मिश्रा,शशि भूषण सिंह, सिया राम, संगम प्रसाद मिश्र, रमेश चंद्र शर्मा, बृज किशोर, बलराम,मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक