सेक्टर 93 सुपर एम आई जी में छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
सोसायटी की आर डब्ल्यू ए के अथक प्रयास से घाट को सजाया गया था। छठ व्रतियों के आने और बैठने की व्यवस्था बहुत ही सुन्दर थी। सैकड़ों वालेंटियर भी सुरक्षा हेतु लगाए गए थे।
घाट को फूलों एवं गुब्बारों से बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। सैकड़ों छठ व्रतियों ने शाम को सूर्य को अर्घ्य देकर अपने अपने घरों के लिए गए। सुबह घाट पर उदयान्चल सूर्य को अर्घ्य देकर फिर प्रसाद वितरण करके छठ व्रत का समापन होगा।
इस मौके पर अनूप सिंह, हरि शंकर सिंह, संजय पांडेय, विजय झा,अमर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, रवि राघव, गोरे लाल, वीरेंद्र कुमार, सर्वेश तिवारी, रमेश चंद्र दास, दीपक तिवारी वीरेंद्र राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बहुत-बहुत धन्यवाद. इस प्रकाशन के माध्यम से छठ पूजा महापर्व को जन जन तक पहुंचने के लिए।
जवाब देंहटाएंआभार
हटाएं