दहेज में फॉर्च्यूनर ना देने पर नोएडा की बेटी को घर से निकाला

आज की खबर

देव मणि शुक्ल

 यूपी के ग्रेटर नोएडा में मायके से दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी, बाइक तथा 21 लाख रुपए न… 

दहेज में फॉर्च्यूनर ना देने पर नोएडा की बेटी को घर से निकाला

ग्रेटर नोएडा के ग्राम कैमराला निवासी शशि ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 19 अप्रैल 2019 को उसकी शादी ग्राम तिगांव जिला फरीदाबाद हरियाणा निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने ससुराल वालों की मांग के अनुसार सभी घरेलू सामान के साथ-साथ 25 तोला सोने के जेवरात, 1 किलो चांदी के गहने, आठ लाख रुपए नकद तथा महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी दी थी। ससुराल जाने पर उसे पता चला कि उसका पति कृष्णा शराब पीने का आदी है। इस पर जब उसने अपने ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उस पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया।

शशि के मुताबिक कुछ समय पश्चात उसके पति कृष्णा तथा उसके परिजनों ने उस पर मायके से 21 लाख रुपए व फॉर्च्यूनर गाड़ी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने जब मायके से नकदी व गाड़ी लाने से इनकार किया तो उसके साथ गाली गलौज मारपीट की जाने लगी। उसके जेठ योगेश, दिनेश तथा ससुर भी उस पर गंदी नजर रखते थे। लोक लाज के भय से उसने इस संबंध में किसी को भी जानकारी नहीं दी। शशि के मुताबिक नवंबर माह 2021 में उसके पति कृष्णा, सास सोमती, ससुर रमेश, जेठ योगेश व दिनेश ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया।

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह मायके से नकदी और गाड़ी लेकर नहीं आई तो वह ससुराल में कदम न रखे। परिजनों ने इस मामले में पंचायत कर इसे सुलझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी अपनी जिद पर अड़े रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक