सेक्टर 82 पाकेट 7 में छठ पूजा की तैयारी अंतिम चरण में
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 में जिम वाले पार्क में छठ घाट की खुदाई हो गई है। तैयारियां जोरों पर चल रही है।
नि शुल्क छठ पूजा समिति द्वारा यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से मनाया जा रहा है। छठ पूजा हमारी आस्था की पूजा हैं।
कार्यक्रम के संयोजक अमितेश सिंह ने कहा कि हम सभी छठव्रतियों से गुजारिश करते हैं कि सभी लोग घाट पर आए और विधिवत पूजन करें। किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो आपकी सहायता के लिए हमारे वालिन्टियर मौजूद रहेंगे।आप उनसे मदद लें सकते हैं।
छठकुन्ड में इस बार गंगा जल से भरा जाएगा। घाट की साज सज्जा फूलों एवं गुब्बारों से किया जाएगा।
आप सभी सम्मानित भक्त गण आएं और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें