पिंक साड़ी वाली खुबसूरत पोलिंग अफसर बनी चर्चा का विषय


MP Elections 2023 : पिंक साड़ी वाली खुबसूरत पोलिंग अफसर बनी चर्चा का विषय

आपको याद होगा कि 2019 में देश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग अफसर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब बेहद ही सुंदर महिला पोलिंग अफसर मध्य प्रदेश समेत पूरे देश के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस महिला पोलिंग अफसर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि मध्य प्रदेश की पोलिंग अफसर विराज नीमा के लुक्स की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और वह सुर्खियां बटोर रही है।

मध्य प्रदेश के खरगोन में पीजी कॉलेज परिसर में विराज नीमा चर्चा मतदान सामग्री लेने पहुंची हुई थीं। आंखों पर काला चश्मा, पिंक साड़ी और हाथ में सुंदर-सी घड़ी पहने विराज का लुक देखते ही बन रहा था। मतदान कर्मियों के बीच महिला मतदान अधिकारी अलग ही नजर आईं।

सरकारी स्कूल की टीचर विराज नीमा लोकतंत्र के पर्व में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। ईवीएम समेत मतदान सामग्री लेकर विराज नीमा अपने बूथ केंद्र नूतन नगर के लिए साथी अधिकारियों के साथ रवाना हुईं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक