श्रीमद् भागवत कथा से लोगों को मिलती है मुक्ति : शिव कुमार रामानुजाचार्य
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर-100 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ही एकमात्र ऐसी कथा है इसके अंदर जीवित व्यक्ति के साथ साथ मरे हुए व्यक्ति को भी मुक्त करने का सामर्थ है। कोई भी व्यक्ति कितना भी पाप किया हो, जीवन भर कितनी भी गलत कार्यों में लिप्त रहा हो, ऐसे व्यक्ति के मृत्यु के पश्चात यदि उसके नाम से श्रीमद भागवत कथा कर दी जाए तो वह भी मुक्त हो जाता है।कथा के दौरान शिव कुमार रामानुज आचार्य जी ने बताया कि जहां पर भागवत कथा होती है वहां पर उस समय सारे तीर्थ सारी नदियां सारे देवता विचरण करते हैं।श्रीमद् भागवत कथा कल्पतरू की तरह है जिसकी शरण में बैठने पर हमारी सारी मनोकामनाएं भागवत कथा पूर्ण करती है।आगे बताया कि भागवत कथा में जो व्यक्ति जिस मनसा के साथ बैठता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन व्यक्ति की भावना पवित्र हो और संसार के मंगल की कामना उसके मन में हो ऐसे व्यक्ति की मनोकामना भागवत कथा से पूर्ण होती है।
आज भी भागवत कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुँच कर भागवत गीता की कथा का अमृत पान करके अपने पुण्यो की वृद्धि की।भगवान के गीतों के चलते पूरा माहौल भक्तिमन्य हो गया। इस दौरान क्या बच्चे और क्या बड़े भगवान की आराधना में चूर दिखाई दिए।आप को बता दें कि,
परम पूज्य शिव कुमार रामानुजाचार्य के सानिध्य में बीते कई सालों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है।
इस मौके पर उमेश वर्मा,राजकुमार चौधरी(एनईए अध्यक्ष नोएडा प्राधिकरण व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर -100), सुमेश रावत, दयाराम बंसल, धीरेन्द्र अवाना,अशोक,बीरेंद्र भड़ाना, सविता, पूनम, नीतू अवाना ,सरोज करहाना,गीता,मंजू अवाना,शीतल बैसला,ललिता करहाना ,संगीता,
निर्मला गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें