बेरोजगारी ने बीबीए कर चुकी युवती को बना दिया ड्रग स्मगलर


दरअसल, आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 और स्वाट टीम ने फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके एक युवती सहित चिंटू ठाकुर, बिंटू उर्फ कालू और जय प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

बीबीए कर चुकी छात्रा चला रही थी गैंग

इस मामले में पुलिस और स्वाट टीम द्वारा की गई अब तक की जांच में पता चला है कि पकड़ी युवती बीबीए की पढ़ाई कर चुकी है। पढ़ाई करने के बाद युवती ने नौकरी के कई कंपनियों में ट्राई किया, लेकिन उसे कहीं नौकरी नहीं मिल सकी। नौकरी न मिल पाने के कारण वह बेरोजगार घुम रही थी। जिसके बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। उसका संपर्क उन लोगों से हुआ जो गांजा और चरस की तस्करी करते थे। देखते ही देखते युवती ने अपना गैंग बना लिया और वह गैंग लीडर बन गई। इस गिरोह के नेटवर्क में रिंकू उर्फ सेठ भारी मात्रा में शिलांग से गांजा व चरस लेकर आता था, जिसे चिंटू व बिंटू के माध्यम से सप्लाई किया जाता था। वाट्सएप कॉल के माध्यम से चिंटू व बिंटू ग्राहकों से संपर्क करते थे। इसके बाद युवती और जयप्रकाश को लोकेशन दी जाती थी और माल की डिलीवरी की जाती थी।

एक दिन में 50 पुडिया की सप्लाई

युवती और जयप्रकाश एक दिन में 40 से 50 पुड़ियों की सप्लाई कर देते थे। पुड़िया का वजन 10 ग्राम, 20 ग्राम व 50 ग्राम होता था। पुलिस को गुमराह करने के इरादे से यह लोग फ्लिपकार्ट के लिफाफों में गांजा व चरस को रखकर दिल्ली एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सेक्टरों, कंपनियों व यूनिवर्सिटी आदि में फोन से संपर्क कर कार व बाइक से ऑर्डर पहुंचाते थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक