ग्रेटर नोएडा में अतीक अहमद की करोड़ों की कोठी, जल्द की जाएगी कुर्की


Atiq-Ahmed

आज की खबर

देव मणि शुक्ल 


योगी सरकार अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति को जब्त कर रही है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में अतीक अहमद का एक मकान मिला था। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही मुनादी कराते हुए करोड़ों रुपये की कोठी की कुर्की की कार्रवाई करेगी।




करोड़ों में है कीमत

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस और एलआईयू ने कोठी पर पहुंचकर जांच की थी। जिसके बाद जांच में पता चला कि पिछले कई वर्षों से इस मन्नत कोठी में राजमिस्त्री पप्पू रह रहा था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर
ऐक्ट के तहत माफिया अतीक की कई संपत्तियों को चिह्नत किया गया है। इसमें ग्रेटर नोएडा वाली कोठी भी शामिल है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। अब उसे भी गैंगस्टर ऐक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क की जाएगी।

बेनामी संपत्ति के बारे में पता लगा रही है सरकार

इसके साथ ही माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों की नामी, बेनामी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई की जद में आ रही प्रापर्टी को अपराध के अर्जित रकम और रसूख के बल पर माफिया ने हासिल किया था। माफिया रहे अतीक के आर्थिक साम्राज्य को अब तक एक हजार करोड़ से अधिक की चोट पहुंच चुकी है। आशंका लगाई जा रही है कि माफिया अतीक अहमद ने ग्रेटर नोएडा और आसपास के एरिया में बेनामी संपत्ति बनाई हुई है। दिल्ली में रेलवे ने टेंडर से लेकर तमाम सरकारी टेंडर वह अपने गुर्गे के नाम पर लेता था

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक