सेक्टर 20 "डी" ब्लॉक, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं अमृतवाणी कीर्तन मंडली द्वारा वार्षिक महोत्सव मनाया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 20 डी" ब्लॉक, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) एवं अमृतवाणी कीर्तन मंडली, सेक्टर 20, नोएडा द्वारा वार्षिक महोत्सव रविवार, 24 दिसंबर, 2023 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसमें ब्लॉक की महिलाओं और बच्चों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया। सबसे पहले ब्लॉक की महिलाओं ने ब्लॉक के पार्क में बने नवनिर्मित गजीबो हट का उद्घाटन आर. डब्लू. ए. अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी एवम् कीर्तन मंडली अध्यक्षा श्रीमती कांता कालिया जी के करकमलों द्वारा फीता कटवा कर करवाया गया उसके उपरान्त मंडली द्वारा कीर्तन किया गया जिसमें की ब्लॉक एवं आस पास की लगभग 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया और उसके पश्चात् परसाद वितरण किया गया। ब्लॉक की आर. डब्लू. ए. ने बच्चों के मनोरंजन के लिए इस बार कुछ खाने पीने के और खेलों के स्टॉल भी लगवाए थे जिसका संचालन कर्ण, ट्विंकल, रोहित, मुकेश चुग, कृष्णा और चिराग जैन ने किया। इसके बाद आर. डब्लू. ए. एवं दीपक के सौजन्य से उन्हों ने सभी उपस्थित औरतों और बच्चों के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया था जिसकी मस्ती में सभी उपस्थित लोगों ने बडचढ़ कर हिस्सा लिया और घोर मस्ती में नाचे और झूम उठे।
इस "डी" ब्लॉक द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ब्लॉक में रह रहे 70 वर्ष से ऊपर उम्र वाले बुजुर्ग सदस्यों को उनकी लम्बी एवं सेहत मंद जिंदगी की कामना करते हुए उन्हें ( 6 महिलाओं / 10 पुरुषों ) आर. डब्लू. ए. अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शॉल प्रदान कर उनको सम्मानित करना। सम्मानित किए गए व्यक्तियों के नाम श्रीमती कांता कालिया, श्रीमती निगम, श्रीमती रावत, श्रीमती मेहता, श्रीमती नेगी, आर सी माथुर, सी एस ठाकुर, दीपक चंदन, के पी तिवारी, विनोद मेहरा, एम एल नायर, दया सागर विरमानी , सी सी भाटिया, के एल गोयल रहे। सभी सम्मानित किए गए व्यक्तियों ने निजी तौर पर आर. डब्लू. ए. कार्यकारिणी के इस कार्य की सराहना की और इस के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाई एवं सबको आभार व्यक्त किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद सभी आए पुरषों, महिलाओं और बच्चों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया तथा इस के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें