महिला उन्नत संस्था ने मजदूरों को गर्म कपड़े बांटे
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था, जिला गौतम बुध के पदाधिकारी ने इस ठिठुरती,सर्दी के कहर से बचने के लिए गरीब मजबूर लोगो को नौरंगा गांव, नोएडा में जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा और नोएडा महा नगर अध्यक्ष, कविता सिंह आदि ने पहुंच कर रजाई, कंबल एवं कपड़ो आदि का वितरण किया । इस अवसर पर बजुर्ग महिला का भी ग्रह लक्ष्मी सम्मान किया,उन्हें कहा कि आप जीवन में संघर्ष कर के यहां तक पहुंची है परिवार सहित । इस नेक कार्य करके हमे अच्छा लगा की हम किसी के काम आ सके । इस नेक कार्य में आप सभी हाथ आगे बढ़ाए, जिससे कोई भी व्यक्ति इस सर्दी की कहर की चपेट मे न आए ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें