बुलंदशहर में 25 जनवरी को आ रहे हैं पीएम मोदी


आ रहे हैं पीएम मोदी : सड़क पर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल की ओर जारी सूचना के अनुसार, 25 जनवरी 2024 को बुलंदशहर में अतिविशिष्ट महानुभाव का आगमन/भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आकस्मिक स्थिति में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जायेगा।

ये रहेगा रूट डायवर्जन

1- चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

2- डीएनडी से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सेक्टर 16 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात एम.पी. 1 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

3- कालिन्दी बॉर्डर से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात एम.पी.-3 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

4- सेक्टर 37 से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर 44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डबल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

5- जीरो प्वाईंट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले यातायात को परी चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात कस्बा कासना, सिरसा, इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

6- आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात जेवर टोल से आगे कस्बा जेवर की ओर उतर कर साबौता अण्डरपास से खुर्जा बाईपास से जहांगीरपुर होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

7- परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को परी चौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सूरजपुर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

8- आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात हिन्डन कट से सैक्टर 151 की ओर डबल सर्विस रोड होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

9- ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को चरखा गोलचक्कर से सैक्टर 94 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

10- कालिन्दी बॉर्डर से दलित प्रेरणा स्थल पार्किंग तिराहा से डीएनडी/चिल्ला की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सैक्टर 37 से डीएससी मार्ग, एम.पी.-03 मार्ग होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

11- जीआईपी की ओर से फिल्मसिटी फ्लाई ओवर होकर डीएनडी की ओर जाने वाला यातायात फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग व एलीवेटेड मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

12- रजनीगंधा की ओर से डीएनडी फ्लाई ओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात रजनीगंधा चौक से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

13- गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 की ओर से सेक्टर 14ए फ्लाई ओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।

नोटः- यातायात डायवर्जन के दौरान इमरजेन्सी वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा।

कृपया असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक