पाकेट 7 सेक्टर 82 शिव मंदिर पर चोरी और तोड़फोड़ हुई
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के शिव मंदिर पर आज रात में मंदिर का ताला तोड कर चोर मंदिर परिसर में घुसकर मूर्तियों से छेड़छाड़ किया, भगवान भोलेनाथ पर विराजमान नागदेवता की प्रतिमा को खंड खंड किया। तथा दानपात्र का ताला तोड कर चढ़ावा उठा ले गए।
जहां एक तरफ अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है उसके पूर्व ऐसी घटना का होना अपने आप में एक प्रश्न खड़ा होता है कि क्या आज भी हिन्दू धर्म स्थल सुरक्षित नहीं है।
मंदिर पर श्री राम जी की प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी में प्रतिदिन सुन्दर काण्ड का पाठ, हनुमान चालीसा पाठ होता रहता है ऐसे में अराजक तत्वों ने मंदिर में लगे लाउडस्पीकर को तोड़ कर मंदिर के बाहर फेंक दिया।
सुबह जब सोसायटी के लोगो ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो 100 नं पर फोन किया।और मंदिर के पुजारी पंडित विनोद मिश्र को भी सूचित किया। थोड़ी देर में पुलिस की जिप्सी आई तो लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस बड़ी तन्मयता के साथ लगी हुई है । फेस टू थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। उन्होंने सोसायटी निवासियों को पूर्ण आश्वाशन दिया है कि जल्द से जल्द इस मामले का पर्दाफाश होगा ।
सोसायटी के निवासियों ने आज मंदिर परिसर से शोभा यात्रा का कार्य क्रम बनाया था।वह तो होगा ही कुछ चंद अराजक तत्वों के व्यवधान से कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।कारण कि एक सोसायटी ही नहीं बल्कि समूचा देश इस समय राम मय हो गया है।
सोसायटी के निवासियों में इस कृत्य को लेकर आक्रोश तो बहुत देखने को मिला लेकिन लोगों ने संयम से आगे के कार्यक्रम पर चलना शुरू कर दिया।
सभी लोगों ने इस मामले की घोर निन्दा भी की और आक्रोश भी व्यक्त किया।
इस कृत्य पर आक्रोश व्यक्त करने वालों में राघवेन्द्र दूबे, संजय पांडेय, अरूण श्रीवास्तव,एस के तिवारी, शैलेश द्विवेदी, सर्वेश तिवारी , संगम प्रसाद मिश्र, रवि राघव, सुभाष चन्द्र शर्मा, राजेश राघव, सुशील पाल, अंगद सिंह तोमर, बी डी गुप्ता, रमेश चंद्र वर्मा, वृज किशोर, हंस मणि शुक्ल, राजवीर सिंह, गोरे लाल, अवनीश कुमार, रमेश चंद्र शर्मा, हरि शंकर सिंह, अनिल कुमार आदि लोग थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें