भाजपा महिला मोर्चा ने नमो एप डाउनलोड कराने हेतु दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा महानगर भाजपा महिला मोर्चा ने अपने विभिन्न मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी  की अध्यक्षता में नमो ऐप डाउनलोड कराने का दो दिवसीय विशेष कैंप ( शनिवार और रविवार) आयोजित किया, इस आयोजन में सभी मंडलों की मंडल अध्यक्षा उषा किशोर, ममता सिंह, आशा पोद्दार, किरण कुशवाहा, उषा यादव और उनकी टीम ने मिलकर नोएडा महानगर की जनता से ऐप डाउनलोड कराया और ऐप से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इस ऐप के डाउनलोड होने से क्या-क्या फायदे आम जनता को होंगे और इस ऐप के द्वारा प्राप्त होने वाले आवश्यक सूचनाओं,आदरणीय मोदी जी द्वारा जनता के हित में लिए गए फैसले  आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को महिला मोर्चा ने जनता को बताया। भविष्य में इस ऐप से होने वाले फायदे और सीधे आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी से जुड़ने का भी रास्ता बताया। इस ऐप द्वारा  कैसे कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव आदरणीय प्रधानमंत्री जी तक पहुंचा सकते हैं इस बात को भी जानकारी महिला मोर्चा ने सभी को दी। 
इस कैंप को मुख्य रूप से राजश्री गुप्ता, दीपाली दीक्षित, नीता वाजपेई,रेखा सिंह,सुनीता शुक्ला, मंजू शर्मा के साथ नोएडा महानगर जिला और मंडल की सभी बहने कैंप में उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक