बुलंदशहर में योगी ने मोदी को दिया भरोसा : देश में तीसरी बार बनेगी आपकी सरकार


आज़ की खबर 
देव मणि शुक्ल 


 नोएडा वेस्ट यूपी के बुलंदशहर में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा करके बुलंदशहर आए हैं। पांच सौ वर्षों का इंतजार समाप्त करके प्रधानमंत्री ने भव्य मंदिर का उद्घाटन किया है। रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की है। यह उत्तर प्रदेश के निवासियों का सौभाग्य है कि यह कार्य सम्पन्न करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पहला दौरा यहां किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सानिध्य और आशीर्वाद बुलंदशहर की धरती पर उत्तर प्रदेश वासियों को मिल रहा है। मैं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ निवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से स्वागत करता हूं।"

पीएम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को जनसमूह से जोड़ते हुए आगे कहा, "आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे तेजी से आगे बढ़ता हुआ राज्य है। यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा, आशीर्वाद, उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व की बदौलत हो रहा है। हम एक नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस नए भारत के दर्शन न केवल 140 करोड़ भारतवंशी कर रहे हैं, बल्कि पूरी दुनिया कर रही है। आज पूरी दुनिया यह अद्भुत, अविस्मरणीय और अलौकिक अवसर देखकर अचंभित है। पूरी दुनिया भारत की ओर आकर्षित हो रही है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे पास प्रधानमंत्री के रूप में यशस्वी नेता नेता उपलब्ध हैं।"

'ऐसे खराब मौसम में कौन प्रधानमंत्री सड़क से आया'
योगी आदित्यनाथ ने जोर देते हुए कहा, "आज आपने देखा होगा कि मौसम विपरीत होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सड़क मार्ग से दिल्ली से यहां तक आए हैं। आपने पहले कभी नहीं देखा होगा कि कोई प्रधानमंत्री जनता जनार्दन से संवाद करने के लिए सड़क से आ रहा है।" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि यह बात सुनते ही पूरे पंडाल ने समर्थन में जोरदार नारा लगाया। प्रत्युत्तर देते हुए मंच पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर भीड़ का अभिनंदन किया।

पीएम वेस्ट यूपी को सौगात देने आए हैं : मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने भीड़ को बताया कि तीन दिन पहले अयोध्या का अद्भूत, अविस्मरणीय और अलौकिक आयोजन भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया ने देखा है। आज गुरुवार को पौष पूर्णिमा है। उपहार स्वरूप प्रधानमंत्री करीब 21 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवासियों को देंगे। मुख्यमंत्री ने सवाल खड़ा करते हुए कहा, "कोई सोचता था कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खड़ा होगा? पहले मीटर गेज को ब्रॉड गेज करने में दिक्कत होती थी। पैसा नहीं मिलता था। आज इस रूट पर चौथी रेलवे लाइन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। क्या यह कभी कोई सोचता था? रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के एक सेक्शन का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी करेंगे। गरीबों के लिए घर हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए फोर-लेन और सिक्स-लेन सड़कों का लोकार्पण होगा। बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं हैं। यह सभी को नए भारत के अंदर बिना भेदभाव मिल रहा है।

'पीएम ने पिछले तीन दिनों में दो बड़े फैसले लिए'

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "पिछले तीन दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पहला फैसला देश के एक करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने का है। इस योजना का शुभारंभ उसी दिन हुआ है, जिस दिन प्रभु श्रीराम का अयोध्या में पदार्पण हुआ है। दूसरा बड़ा फैसला सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर किया गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान देकर सामाजिक न्याय को मजबूत किया है। इससे वंचितों, पिछड़ों और दलितों को सम्मान मिला है।"

योगी ने कर दिया लोकसभा चुनाव का शंखनाद

बुलंदशहर की जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। उन्होंने पीएम को संबोधित करते हुए कहा, "मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आपका बुलंदशहर में आगमन इस बात का प्रतीक है कि बिना रुके, बिना टिके और बिना झुके विकसित भारत का संकल्प आगे बढ़ाना है। इस सपने को पूरा करना है।" मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा, "यह जनता जनार्दन आपके इस संकल्प को आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग करेगी। आने वाले दिनों में जब देश में एक बार फिर लोकसभा चुनाव होगा तो उत्तर प्रदेश की जनता आपके साथ खड़ी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 'फिर एक बार मोदी सरकार का नारा' तीन बार जनसभा में मौजूद भीड़ से लगवाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा, "देश में तीसरी बार आपके नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस बार वर्ष 2014 है और वर्ष 2019 से भी ज़्यादा बड़ा बहुमत आपको मिलेगा।"

खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे योगी-मोदी

खुली जीप में सवार होकर नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जीप पर थे। मंच पर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। सीएम ने पीएम को भगवान राम की धातु से बनी मूर्ति भेंट की। खुर्जा की पॉटरी पर उकेरा गया राम मंदिर भी पीएम को सीएम ने भेंट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक