ब्रम्हचारी कुटी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महंत ओम भारती जी महाराज के सानिध्य में वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद सभी ने राष्ट्र गान गया गया। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्,वीर शहीद अमर रहें के नारे लगाए जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। महंत ओम भारती ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का भावपूर्ण नमन । अमर शहीदों के बलिदान के कारण ही हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई । हम सभी देशवासी उनके सदैव ऋणी रहेंगे। दो सौ वर्ष की गुलामी के बाद हमें ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली लेकिन इसके लिए हजारों माँ भारती के सपूतों को ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। एकता के बल पर हमें आजादी मिली इसलिए एकता बहुत जरूरी है। समाज को बाटने वाले लोगों से सावधान रहना होगा।
इस अवसर पर विकास भारती, आचार्य सुमित तिवारी, अखिल पांडेय, सुशील पाल, रवि राघव, विष्णु शर्मा, बीडी गुप्ता, शिववृत तिवारी, पप्पू सिंह, देवमणि शुक्ला, प्रमोद दीक्षित, पंडित मनोहर शास्त्री , अशोक कुमार सहित छोटे बच्चे भी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें