ईरानी महिला की चाकू मारकर हत्या

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि मूल रूप से ईरान निवासी जीनत तथा उसके रिश्तेदार इमरान हाशमी नोएडा के सेक्टर 116 में एक ही मकान में किराये पर रह रहे हैं। शुक्रवार की रात इमरान हाशमी का किसी बात को लेकर जीनत व उसके परिजनों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इमरान हाशमी तथा उसके परिजनों ने जीनत तथा उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान इमरान ने चाकू से जीनत पर कई वार किये जिससे वह लहू लुहान होकर गिर गई। परिजन गंभीर स्थिति में जीनत को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जीनत के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें