युगधारा फाउंडेशन आफ इंडिया ने कैदियों को गर्म कपड़े बांटे
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा लुक्सर, ग्रेटर नोएडा स्थित जिला कारागार मे सामाजिक संस्था युगधारा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने कैदियो को गर्म कपड़ो का वितरण किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ श्वेता त्यागी ने ऐसे ही जरूरतमंदो की जरूरत पूरा करने का अपना संकल्प दोहराया। महासचिव कपिल त्यागी ने बताया कि जेल मे निरंतर ऐसे ही सामाजिक कार्य करने का भरोसा दिलाया । जेलर अरुण प्रताप सिंह , जितेन्द्र प्रताप तिवारी , महिला जेल प्रभारी मनोरमा सिंह और जेल चिकित्सक अरविन्द कुमार सिंह ने संस्था द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की व संस्था को प्रशस्ति पत्र दिया।
चेयरमैन अरूण कुमार ने सभी जेल अधिकारियो को धन्यवाद दिया.. इस कार्य में वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा ने अमूल्य योगदान दिया । साथ में सुषमा अवाना, राहुल, रिषभ, विष्णु गुप्ता, गौरव, रंजीत मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें