ग्रेटर नोएडा में आ रहा है इंडियन सरफेस फिनिशिंग 2024
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
ग्रेटर नोएडा मैटल फिनिशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर में सरफेस फिनिशिंग पर तीन दिवसीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इंडियन सरफेस फिनिशिंग 2024 का आयोजन 14 से 16 फरवरी 2024 को हॉल 15, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।
14 फरवरी 2024 को कार्यक्रम का उद्घाटन विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर तथा जैक्वार इंडिया के माननीय निदेशक श्री परिचय मेहरा करेंगे।
त्करीबन 100 प्रतिष्ठित कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स, सर्विसेज़ एवं नई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। तकनीकी सम्मेलन में प्रवक्ताओं के द्वारा तकरीबन 43 दस्तावेज दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
एमएफएआई के प्रेज़ीडेन्ट सुनील गोयल के मुताबिक यह प्रदर्शनी सरफेस फिनिशिंगकम्युनिटी, अकादमिक एवं अनुसंधान समुदाय को कई अवसर प्रदान करेगी। यह ऐसा मंच उपलब्ध कराएगी जहां प्रदर्शकों को अपने उत्पादों को दर्शाने तथा सरफेस फिनिशिंग उद्योग में नए रूझानों और तकनीकों को जानने का मौका मिलेगा। सम्मेलन के अलावा , प्रतिष्ठित संस्थानों, प्रयोगशालाओं एवं अकादमिक संगठनों के शोधकर्ता और अकादमिकज्ञ भी सरफेस फिनिशिंग के क्षेत्र में अपने इनोवेशन्स को पेश करेंगे।
माधव सिंह, मैनेजिंग ट्रस्टी, एमएफएआई के मुताबिक ‘दुनिया भर में सरफेस फिनिशिंग का मार्केट साइज़ साल 2024 में 12.89 बिलियन डॉलर का है, एक अनुमान के मुताबिक यह 2024-30 के बीच 7.97 फीसदी दर से बढ़कर 2030 तक 22.05 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। पश्चिम से पूर्व की ओर झुकाव के चलते एपीएसी (APAC) देशों में सरफेस फिनिशिंग की खपत पूरे संसार का 78 प्रतिशत हो गया है।
अमित अग्रवाल, माननीय सचिव, एमएफएआई ने कहा, ‘‘एमएफएआई की स्थापना साल 1973 में मुंबई में पंजीकृत संस्था के रूप में की गई। पांच दशकों की यात्रा के दौरान संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक विकसित हो गया है, आज एमएसएमई एवं कॉर्पोरेट सेक्टर में इसके 1000 से अधिक सदस्य हैं।
सरफेस फिनिशिंग उद्योग को लाभान्वित करने के लिए एमएफएआई ने 450 टेकनिकल बैठकें और 120 सेमिनारें आयोजित की हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें