एमएसएमई के अंतर्गत 45 दिन मे पेमेंट की जगह 180 दिन किया जाय - सी.पी. शर्मा
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा राकेश कुमार चेयरमैन IEML, मेंटोर EPCH एवं अवधेश अग्रवाल, महासचिव मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन एवं सी.पी. शर्मा अध्यक्ष हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जफ़र इस्लाम राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा के नेतृत्व मे केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से उनके दिल्ली वितमंत्रालय कार्यलय मे भेंट की।
राकेश कुमार व सी.पी. शर्मा अध्यक्ष एचएचईए एवं अवधेश अग्रवाल ने वित्तमंत्री को एमएसएमई के अंतर्गत 45 दिन मे पेमेंट करने की परेशानियों से अवगत कराया व मांग कि इस क़ानून को तुरंत समाप्त किया जाए या इसकी समय सीमा 180 दिन की जाए क्योंकि निर्यात आर्डर को बनाने मे 90 दिन व माल पहुंचने मे और पेमेंट आने मे 90 लगते हैं। इसके अलाबा जीएसटी रिफंड मे कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पोर्टल मे ऐसी व्यवस्था हो की ट्रेडर्स जब तक E-way बिल जेनरेट नहीं कर पाए जब तक उनके यहां माल inward नहीं हो जिससे जीएसटी चोरी रोकी जा सके। इसी के साथ साथ अन्य परेशानियो से भी विस्तार से अवगत कराया गया।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना व कहा कि एमएसएमई को सपोर्ट सभी को करना चाहिए व इस समस्या का तत्काल क्या हल होगा इस पर विचार किया जाना चाहिए एवम जीएसटी रिफंड के संबंध मे अवधेश अग्रवाल द्वारा दिए गए सुझाव का उन्होंने स्वागत किया व कहा कि यह बहुत अच्छा है शीघ्र ही इस पर कार्य करेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें