किसान आंदोलन ने बढ़ाई कपल्स की बेचैनी : वैलेंटाइन डे पर नोएडा-एनसीआर की सड़कें बंद, कैसे होगा दिल्ली वाले लवर्स से प्यार का इजहार


आज की खबर

देव मणि शुक्ल 


 नोएडा किसान आंदोलन का असर सबसे ज्यादा नोएडा और गाजियाबाद में देखने को मिल रहा है। वैसे तो पूरे एनसीआर में सड़कें प्रभावित है। ऐसे में अब कपल्स की बेचैनी बढ़ने लगी है। क्योंकि कल यानी की 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। वैलेंटाइन डे के दिन सभी प्रेमिका-प्रेमी आपस में मिलते हैं। इसी बीच किसान आंदोलन होने की वजह से सड़के प्रभावित है। ऐसे में कपल्स परेशान होने लगे हैं कि वह अपने प्रेमी या प्रेमिका से कैसे मिलेंगे। 


कैसे होगी वैलेंटाइन डे वाली मुलाकात?

सड़कों के अलावा मेट्रो भी प्रभावित की गई है। सीधे तौर पर कहा जाए तो गाजियाबाद या नोएडा से दिल्ली जाना आसान नहीं है। ऐसे में वह लोग ज्यादा परेशान है। जिनमें से एक व्यक्ति दिल्ली और दूसरा व्यक्ति गाजियाबाद या नोएडा में रहता है। वैलेंटाइन डे वाली मुलाकात के लिए अभी से लोग प्लान करने लगे हैं कि आखिरकार 14 फरवरी को कैसे मुलाकात होगी। यह प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है।

किसानों के ऐलान से आम जनता तक परेशान
किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है।जिसका समर्थन पश्चिम उत्तर प्रदेश के काफी किसान संगठन भी कर रहे हैं। किसान रैली को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है। चारों तरफ से किलेबंदी की गई है। इस दौरान नोएडा पुलिस के 3,000 जवान सभी बॉर्डरों पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी नजर रखी जा रही है। आशंका है कि कुछ किसान संगठन पंजाब के किसानों का समर्थन करने के लिए बॉर्डर की तरफ जा सकते हैं। जिसके चलते दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं।किसानों ने कारण आम लोगों को भी परेशानियां होंने लगी। चैकिंग की वजह से ड्यूटी और घूमने जाने वाले लोगों को भी नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर रोका जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक