सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रूसी महिला भी थी शामिल

घटना गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार को रूसी महिला समेत तीन महिलाएं और चार पुरूषों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल ये महिलाएं शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में देह व्यापार करके लोगों से पैसे एंठने का काम करती थी। देह व्यापार की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं समेत पुरूषों को भी गिरफ्तार कर लिया है और रूसी महिला से खुफिया विभाग के लोग लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
साल 2019 में भारत आई थी रूसी महिला
पुलिस का कहना है कि देह व्यापार करने वाली महिलाओं में एक महिला रूसी है जो कि साल 2019 में भारत आई थी। जो भारत में रहकर देह व्यापार करती थी। सेक्स रैकेट की सूचना मिलते ही महिला पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां महिलाओं समेत 4 पुरूष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने मौके पर सबको गिरफ्तार कर लिया है और उसने लगातार पूछताछ जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें